Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

Baghpat News: क्या जिंदगी से हताश हो गई थी तेज कुमारी?

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: अपने जिगर के तीन टुकड़ों की हत्या करने के बाद एक टीकरी निवासी तेज कुमारी के सामने जिंदगी पहाड़ सी दिख रही होगी। नेपाल से टीकरी के बस चालक विकास से शादी करके उसने अपने भविष्य के लिए पता नहीं क्या-क्या सपने संजय होंगे? लेकिन संभावना जताई जा रही है कि उसका पति उसके सपनों को साकार करने में कामयाब नहीं हुआ होगा। तभी तेज कुमारी ने इतना बड़ा कदम उठाया कि हर कोई दृश्य को देखकर सहम गया। एक दिन पहले ही पति घर आया था। पति गांव में घूमने गया था। देर रात घर लौटा तो उसकी दुनिया उजड़ चुकी थी।

मंगलवार देर रात विकास की पत्नी तेज कुमारी ने पहले अपने तीनों बच्चों का चुनरी से गला घोट दिया। फिर खुद फंदे से लटक गई। बताया जाता है कि पत्नी बच्चों को लेकर शहर में रहने की जिद कर रही थी। जबकि पति इसके लिए राजी नहीं था। इसी बात पर दोनों में विवाद हुआ था। 24 घंटे से दोनों के बीच बातचीत नहीं हुई थी।परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मामला टीकरी के भोजपुरी पट्टी का है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img