जनवाणी संवाददाता |
बड़ौत: टीकरी के बस चालक विकास ने बताया कि बड़ी बेटी गुंजन मुजफ्फरनगर के शाहपुर गांव में उसकी भतीजी के पास पढ़ाई करती थी। उसका 12 सितंबर को जन्मदिन था। विकास की पत्नी तेज कुमारी 8 सितंबर को शाहपुर से गुंजन को घर लेकर आई थी। घर में जन्मदिन की तैयारी चल रही थी। लेकिन खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस जांच में सामने आया कि तेजकुमारी मूल रूप से नेपाल की रहने वाली थी। उसकी पहली शादी टूट चुकी थी और गुंजन उसी से पैदा हुई थी। वहीं विकास की भी पहली शादी शामली की युवती से हुई थी। उससे उसकी दो बेटियां थीं, लेकिन विवाद के चलते तलाक हो गया। पहली पत्नी बेटियों को लेकर अलग हो गई। करीब सात साल पहले पंजाब के लुधियाना में तेज कुमारी और विकास की मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली और तेजकुमारी ने दो और बच्चियों- किट्टो और मीरा को जन्म दिया।

