Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

बागपत एसपी अभिषेक सिंह का तबादला, नीरज होंगे नए कप्तान

  • जिला पंचायत चुनाव के बाद से ही तबादले की जताई जा रही थी संभावना

जनवाणी संवाददाता | 

बागपत: बागपत पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह का तबादला पर लखनऊ एटीएस एसपी की कमान सौंपी गई है। जबकि हापुड़ के एसपी नीरज कुमार जादौन बागपत पुलिस कप्तान की जिम्मेदारी दी गयी है। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के बाद पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के फेरबदल की संभावनाओं ने जोर पकड़ लिया था। इसके बाद रंछाड़ में आरएसएस के खंड संघचालक के बेटे के आत्महत्या मामले की गूंज लखनऊ तक हुई थी।

सीएम योगी आदित्यनाथ के बागपत दौरे के दौरान जनप्रतिनिधियों ने भी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए थे। पहले भी जनप्रतिनिधियों की ओर से यहां की पुलिस की शिकायत की गई थी। जिसके बाद एसपी अभिषेक सिंह को बागपत से हटाकर लखनऊ एटीएस का एसपी बना दिया गया है। उनके स्थान पर हापुड़ के एसपी नीरज कुमार जादौन को बागपत एसपी की जिम्मेदारी दी गयी है। नए कप्तान के सामने चुनोती भी कम नहीं है। जनपद में अपराध को कंट्रोल करने के अलावा लापरवाह हो चुकी पुलिस के सिस्टम को भी सुधरना है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img