Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

यूपी में बागपत जिले के सौरभ कुमार को मिली टेस्ट टीम में जगह, जानिए पूरी खबर

मुख्य संवाददाता |

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने श्रीलंका के खिलाफ अगले महीने होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए 18 सदस्यीय दल का ऐलान कर दिया है। भारत और श्रीलंका के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे। इसके लिए बीसीसीआई ने शनिवार को रोहित शर्मा को पूर्णकालिक टेस्ट कप्तान बनाने के साथ ही स्क्वॉड का भी ऐलान किया। इसमें उत्तर प्रदेश के लेग स्पिनर सौरभ कुमार को पहली बार राष्ट्रीय टीम के लिए चुना गया है।

सौरभ कुमार बागपत निवासी 28 वर्षीय क्रिकेटर हैं जो लेग स्पिनर होने के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी योगदान देते हैं। सौरभ फिलहाल मेरठ शहर में रहते हैं। सौरभ को 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए नेट बॉलर के रूप में चुना गया था। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली, रणजी ट्रॉफी और दलीप ट्रॉफी में भी अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया था।

सौरभ के प्रथम श्रेणी कॅरियर की बात करें तो उन्होंने 46 मैचों में 24.15 की औसत से 196 विकेट चटकाए। इस दौरान उन्होंने 16 बार पांच विकेट और छह बार 10 विकेट लिए हैं। उनका श्रेष्ठ प्रदर्शन एक मैच में 65 रन देकर 14 विकेट रहा है। इसके अलावा उन्होंने बल्लेबाजी में भी अहम योगदान दिया है। सौरभ ने बल्लेबाजी में करीब 30 की औसत से 1572 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने दो शतक और आठ अर्धशतक लगाए।

सौरभ ने 2018/19 के रणजी सीजन में 10 मैचों में 51 विकेट लिए थे। इसमें उन्होंने पांच बार 5 विकेट हॉल लिए। दिसंबर 2018 में उन्होंने हरियाणा के खिलाफ 65 रन देकर 14 विकेट लिए।

सौरभ आईपीएल में 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट का हिस्सा रहे हैं। इसके अलावा 2021 में पंजाब किंग्स ने उन्हें अपने साथ जोड़ा था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img