Friday, February 20, 2026
- Advertisement -

Bahubali: प्रभास के फैंस को मिला बड़ा तोहफा, इस दिन री-रिलीज होगी ‘बाहुबली पार्ट 1’ 

नमस्कार दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। एस.एस. राजामौली द्वारा निर्देशित प्रभास की फिल्म ‘बाहुबली’ साल 2015 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वहीं, इस साल फिल्म की 10वीं वर्षगांठ मनाई जाएगी। इस अवसर पर यह फिल्म फिर से सिनेमाघरों में रि-रिलीज होने किए तैयार है। हालांकि, निर्मातों की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस फिल्म ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। साथ ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया।

इस दिन री-रिलीज होगी ‘बाहुबली पार्ट 1’

रिपोर्ट के मुताबिक एस.एस. राजामौली की सबसे शानदार फिल्मों में से एक बाहुबली 10 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होगी। ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ ने फैंस के दिलों में एक खास जगह रखती है। फिल्म का री-रिलीज होना प्रभास के फैंस के लिए तोहफा होगा।

बाहुबली पार्ट 1’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म ‘बाहुबली पार्ट 1’ 180 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी। फिल्म अपने भव्य सेट की वजह से भी चर्चा में थी। ‘बाहुबली’ ने हिंदी भाषा में 118.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इसके वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 650 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

बाहुबली 2’ का कलेक्शन

दरअसल, फिल्म का पहला भाग दर्शकों को इतना पसंद आया कि वह दूसरे भाग का बेसब्री के साथ इंतजार करने लगे। अप्रैल 2017 में ‘बाहुबली 2’ रिलीज हुई और दर्शक इसे देखने के लिए सिनेमाघरों में टूट पड़े। फिल्म ने पहले पार्ट का रिकॉर्ड तो तोड़ा ही, साथ ही कलेक्शन का एक नया रिकॉर्ड बना दिया। बाहुबली 2 ने भारत में 1030.42 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। एस.एस राजामौली की फिल्म के वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की बात करें तो इसने 1788.06 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP News: मोहन भागवत की CM Yogi और Deputy CM से मुलाकात, सियासी हलचल तेज

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख...

PM Modi का AI Impact लीडरशिप सम्मेलन 2026 में भाषण, मानव केंद्रित AI और जिम्मेदारी पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने AI...

UP News: डॉ. मोहन भागवत का बयान, मंदिरों की आय जन कल्याण के लिए हो और BJP सरकार को संघ नहीं चलाता

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक...
spot_imgspot_img