Friday, February 20, 2026
- Advertisement -

हिंसा के विरोध में बजरंग दल का विरोध प्रदर्शन

  • दो सप्ताह से जुमे की नमाज के बाद हिंसा को लेकर विरोध

जनवाणी संवाददाता |

शामली: गुरुवार को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने बताया कि अभी हाल में नूपुर शर्मा व नवीन जिंदल के बयान को लेकर पिछले दो शुक्रवारों से जुमे की नमाज के बाद हमले किए जा रहे हैं। हिंदू घरों, दुकानों व वाहनों में आग लगाई जा रही है। शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

अनेक लोगों को जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। उन्होंने ज्ञापन में माग की है कि जुमे की नमाज के बाद मस्जिदों से निकलने वाली उन्मादी भीड और दंगाइयों की पहचान कर उन पर रासुका लगाई जाए।

भडकाने वाले धर्मगुरुओं व सेक्युलर नेताओं पर रासुका लगाकर जिला बदर की कार्रवाई की जाए। 17 जून को जुमे की नमाज के बाद निकलने वाली भीड की निगरानी रखी जाए और मौलवियों के भाषण देने से रोका जाए। धमकियां मिलने वाले लोगों को सुरक्षा दी जाए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

LG मनोज सिन्हा ने कश्मीरी पंडितों की सम्मानजनक वापसी और आतंकवाद पर सख्त रुख का दोहराया वादा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा...

AI Impact Summit के दौरान यूथ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी में आयोजित एआई इम्पैक्ट...

Rahul Gandhi: सुल्तानपुर कोर्ट में राहुल गांधी का बयान दर्ज, 9 मार्च को होगी अगली सुनवाई

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर...
spot_imgspot_img