Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

चीन में राष्ट्रपति जिनपिंग को हटाने के लगे बैनर, घबराई सरकार ने दिए हटवाने के निर्देश

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: चीन में मौजूदा सरकार के खिलाफ असंतोष पनपने के संकेत मिल रहे हैं। गुरुवार को बीजिंग में दुकानों के बाहर अचानक कई बैनर नजर आने लगे। उनमें राष्ट्रपति शी जिनपिंग को पद से हटाने और कोरोना पाबंदियां खत्म करने जैसे कई नारे लिखे हुए थे। यह पहला मौका है जब जिनपिंग के खिलाफ ऐसे बैनर नजर आए हैं।

चीन की राजधानी बीजिंग की सड़कों पर इन बैनरों की कई तस्वीरें व वीडियो ट्विटर पर कल तेजी से वायरल हुए। ट्विटर चीन में ब्लॉक है। जिनपिंग के खिलाफ सोशल मीडिया में नाराजगी तब खुलकर सामने आई है, जब चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी का 10 साल में दो बार होने वाला सम्मेलन शुरू होने वाला है।

इन बैनरों पर राष्ट्रपति जिनपिंग को पद से हटाने और कठोर कोरोना पाबंदियां खत्म करने की मांग की गई थी। सोशल मीडिया में वायरल ये बैनर बीजिंग के उत्तर-पश्चिमी हैडियन जिले में टंगे नजर आए थे। कुछ ही समय में स्थानीय प्रशासन ने उन्हें हटवा दिया, लेकिन तब तक इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया के जरिए दुनियाभर में फैल चुकी थी।

जिनपिंग का यह विरोध इसलिए अहम है, क्योंकि सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी आगामी 20 वें सम्मेलन में राष्ट्रपति के तौर पर उनके तीसरे कार्यकाल पर मुहर लगाने जा रही है। बीजिंग में होने वाले इस सम्मेलन को लेकर चीन की सरकारी एजेंसियां व अधिकारी हाई अलर्ट पर हैं। इसलिए जैसे ही ये बैनर दिखे, उन्हें तत्काल हटा दिया गया।

वायरल वीडियो में से एक पर लिखा था, ‘हम कोविड परीक्षण नहीं चाहते हैं, हमें खाना चाहिए। हम लॉकडाउन नहीं चाहते हैं, हम मुक्त होना चाहते हैं।’ बता दें, चीन में शून्य कोविड नीति लागू होने के कारण अलग अलग इलाकों में बार-बार लॉक डाउन लगाया जा रहा है। इससे कारोबारियों व आम लोगों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे चीन के लोग निराश हैं।

न्यूज एजेंसियों ने जिनपिंग विरोधी बैनरों को लेकर जब चीन की पुलिस से उसके आधिकारिक वीचैट के जरिए संपर्क कर प्रतिक्रिया जानना चाही तो किया गया तो कोई जवाब नहीं दिया गया। चीन में इंटरनेट पर कड़ा पहरा है। सोशल मीडिया पर भी पाबंदी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: युद्ध ने यूपी डिफेंस सेक्टर को दिया बूस्ट, बाजार दोगुना होने की उम्मीद

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष...

Jayant Chaudhary: जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी, असिस्टेंट को पश्चिम बंगाल से आया फोन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी...
spot_imgspot_img