Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

गूगल मैप से दूसरे के घर पहुंची बरात, जानिए- फिर क्या हुआ ?

  • इंडोनेशिया का वाकया, जिस घर में पहुंचे, वहां भी शादी थी और दूल्हे का हो रहा था इंतजार

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: गूगल मैप पर ज्यादा भरोसा भी धोखा दे सकता है। इंडोनेशिया में एक दूल्हे के साथ ऐसा ही हुआ। उसने अपनी शादी में दुल्हन के घर जाने के लिए गूगल मैप का सहारा लिया, लेकिन बरात गलत घर पहुंच गई। दिलचस्प यह था कि गलत घर में भी शादी थी और बरात का इंतजार हो रहा था। वक्त रहते गड़बड़ी पकड़ में आई और गलत शादी होने से बच गई।

इंडोनेशियाई मीडिया के अनुसार, इस व्यक्ति को सेंट्रल जावा के लोसारी गांव जाना था। गूगल मैप की वजह से वह बारात लेकर जेंगकोल पहुंच गया। इत्तेफाक से वहां मारिया अल्फा व बुरहान सिद्दीकी की शादी होनी थी। यहां दूल्हे का इंतजार पहले से हो रहा था।

27 साल की दुल्हन मारिया के अनुसार, उसके परिवार ने अतिथियों का स्वागत किया, नाश्ता-पानी करवाया और एक-दूसरे को तोहफे दिए जा रहे थे। तभी परिवार के एक सदस्य ने गड़बड़ी पकड़ ली। उन लोगों ने भी माफी मांगते हुए कहा कि वह गूगल मैप की वजह से गलत घर में चला आया। इसके बाद उसे सही गांव में पहुंच गया।

ऐसे खुला मामला                                                                              

दुल्हन मारिया के परिवार ने असली दूल्हे बुरहान सिद्दीकी के परिवार से संपर्क किया। तब पता चला कि वह लोग रास्ते में थोड़ा रुक गए थे, इसलिए पहुंचने में देर हुई। इसी बीच, गलत दूल्हा मारिया के घर पहुंच गया।

सोशल मीडिया पर छाया                                                                     

घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया जा रहा है। वीडियो में व्यक्ति का परिवार अपने तोहफे वापस उठाए गलत घर से निकलता नजर आ रहा है। वहां मौजूद लोग एक-दूसरे का अभिवादन करते और गलती समय रहते पकड़ में आने पर मुस्कुराते नजर आ रहे हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img