Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

खास मुकाम हासिल कर चुकी हैं बरखा बिष्ट

CINEWANI

बंगाली, हिंदी फिल्मों के अलावा कई टेलीविजन शोज में नजर आ चुकी एक्ट्रेस बरखा बिष्ट ने एमटीवी इंडिया पर प्रसारित टीवी शो ‘कितनी मस्त है जिंदगी’ (2004-2005) से टेलीविजन के छोटे पर्दे पर डेब्यू किया था। लगभग 2 साल तक चले इस शो में उन्होंने उदिता का यादगार किरदार निभाया। इसके बाद बरखा, ‘कैसा यह प्यार है’ (2005), ‘काव्यांजलि’ (2005), ‘कसौटी जिंदगी की’ (2005), ‘क्या होगा निम्मो का’ (2006) ‘प्यार के दो नाम- एक राधा एक श्याम’ (2006), ‘शऽऽऽ फिर कोई है’ (2007) ‘सजन घर जाना है’ (2010), ‘तुम साथ हो जब अपने’ (2014-2015) ‘लाल इश्क’ (2018) और ‘शादी मुबारक’ (2020-2021) जैसे अनेक टी.वी. शो में नजर आई। उन्होंने जूम टीवी पर फिल्म-समाचार आधारित कार्यक्रम ‘पॉपकॉर्न न्यूज’ की भी मेजबानी की है। उन्होंने सहारा वन चैनल पर ‘डोली सजा के’ में अनुपमा की मुख्य भूमिका निभाई।

बरखा ने 2 मार्च 2008 को एक्टर इंद्रनील सेन गुप्ता के साथ शादी की।इस कपल ने अक्टूबर 2011 में एक लड़की को जन्म दिया जिसका नाम मीरा हैं लेकिन 2022 में दोनों का तलाक हो गया। खबरों के अनुसार उसके बाद से ही बरखा प्रोडयूसर एक्टर आशीष शर्मा को डेट कर रही हैं। बरखा को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में दो दशक हो चुके हैं। वह एक लंबे अरसे से फैंस के दिलों पर राज कर रही है। आज बरखा को इस इंडस्ट्री में एक खास मुकाम हासिल है लेकिन करियर की शुरूआती दौर में एक वक्त ऐसा भी था जब उन्हैं अपने स्किन टोन की वजह से कई बार रिजेक्शन झेलने पड़े।

janwani address 3

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img