Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

बरनावी के जंगल में धधकती मिली कच्ची शराब की भट्टी

  • 120 लीटर के साथ महिला गिरफ्तार, पति फरार

जनवाणी ब्यूरो |

कैराना: पुलिस ने क्षेत्र के गांव बरनावी के जंगल में अवैध शराब की भट्टी पर छापा मारकर एक महिला को गिरफतार किया है जबकि उसका पति फरार हो गया है। पुलिस ने मौके से 120 लीटर कच्ची शराब तथा शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किए हैं।

बुधवार को पुलिस ने कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव बरनावी के जंगल में कच्ची शराब बनाए जाने की सूचना पर छापा मारा। पुलिस को देखते ही एक व्यक्ति फरार हो गया जबकि महिला पुलिस ने अफरार आरोपी की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से 120 लीटर कच्ची शराब तथा शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।

पुलिस को गिरफ्तार महिला ने अपना नाम परमिता तथा फरार पति का नाम मुकेश निवासी ग्राम बरनावी बताया है। पुलिस ने कच्ची शराब भट्टी नष्ट कर दी है। साथ ही, मौके से बरामद शराब बनाने के उपकरण, एक ड्रम और शराब को जब्त कर लिया है। पुलिस ने महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img