- कान्हा गौशाला का और विस्तार किया जायेगा: मेयर
- निगम की गौशाला में गोपाष्टमी पर हुआ भव्य आयोजन
जनवाणी संवाददाता |
सहारनपुर: नगर निगम ने एक नयी पहल करते हुए नवादा रोड स्थित कान्हा उपवन गौशाला में रविवार को एक भव्य आयोजन के साथ गोपाष्टमी पर्व मनाया। योग गुरु पद्मश्री भारत भूषण, मेयर संजीव वालिया व नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह सहित शहर के अनेक चिकित्सकों, उद्यमियों, व्यापारियों, समाजसेवियों व अन्य गणमान्य लोगों ने गायों को गुड़ व केले खिलाकर उनकी आरती उतारी और गौमाता से अपनी व परिवार की सुख समृद्धि का वरदान मांगा।
इससे पूर्व मेयर संजीव वालिया ने गौशाला रोड स्थित गौशाला में भी पूजा अर्चना की। नवादा रोड पर नगर निगम द्वारा संचालित ह्यकान्हा उपवन गौशालाह्ण में गौपाष्टमी पर्व बड़े श्रद्धाभाव और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पंडित शिवकुमार चमोली ने वेद मंत्रोच्चार के बीच सबसे पहले हवन-पूजन कराया।
पद्मश्री भारत भूषण मुख्य अतिथि तथा मेयर संजीव वालिया, नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, पार्षद मनोज जैन, मुकेश गक्खड़, चंद्रजीत सिंह निक्कू, मोहर सिंह, रमन चैधरी, प्रदीप उपाध्याय, सिद्धार्थ सैनी, रेखा रोहिला, कु.ज्योति अग्रवाल, पार्षद प्रतिनिधि सुरेन्द्र धवन, उद्यमी रविन्द्र मिगलानी, सुधाकर अग्रवाल, शंकर गौतम, दिनेश सेठी, संजय मिड्ढ़ा, सुषमा बजाज, शैली साहनी, जितेन्द्र मोहन शर्मा, रंगकर्मी राकेश शर्मा व मीडिया प्रभारी डा.वीरेन्द्र आजम के अलावा आईएमए अध्यक्ष डॉ.मनदीप सिंह, डॉ.विकास अग्रवाल व डॉ.नीरज आर्या आयोजन के यजमान रहे।
हवन-पूजन के बाद सभी अतिथियों ने गायों को केला-गुड़ खिलाकर व चुनरी ओढ़ाकर तथा पुष्प अर्पित कर गायों की सामूहिक आरती उतारी और अपनी व परिवार की सुख-समृद्धि का वरदान मांगा। इस अवसर पर योग गुरु पद्मश्री भारत भूषण ने कहा कि गाय हमारी संस्कृति, संस्कार और जीवन का आधार है।
आज का ये आयोजन अपनी गौ संस्कृति के पुर्नजागरण में एक अहम भूमिका निभायेगा। मेयर संजीव वालिया ने कहा कि निगम की कान्हा उपवन गौशाला का जल्दी ही और विस्तार किया जायेगा। उन्होंने लोगों से अपनी संस्कृति को और विकसित करने के लिए निगम की गौशाला के साथ जुड़ने का आह्वान किया। उसके दूध व गोबर से बने उत्पाद जन्म से लेकर मृत्यु तक व्यक्ति के उपयोग में आते हैं।
इसीलिए हम उसकी गौमाता के रुप में पूजा करते हैं। नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह ने कहा कि निगम ने आज इस आयोजन के साथ एक नयी पहल की है, ताकि हम गाय के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए ये बता सकें कि गाय का व्यक्ति के जीवन में कितना महत्व है। इस अवसर पर गोबर से निर्मित लकड़ी, धूपबत्ती, नेमप्लेट, शील्ड, दीपक तथा गाय के घी से निर्मित बाम तथा खाद को प्रदर्शित करते हुए एक स्टाल भी लगाया गया।
इनके निर्माण में लगे वैभव शर्मा, वैशाली व अर्जुन तोमर तथा टीम लीडर डॉ. दिनकर मलिक ने बताया कि ये सभी उत्पाद निगम गौशाला के सहयोग से शुरू किये गए हैं, जिन्हें जल्दी ही व्यवसायिक उपयोग के लिए लोगों को उपलब्ध कराया जायेगा। आयोजन में, अधिशासी अभियंता आलोक श्रीवास्तव, सहायक नगर स्वास्थय अधिकारी डॉ.कुणाल जैन, अमित तोमर, मयंक पाण्डेय, लिपिका सत्पथी, गगनदीप, सत्य शर्मा, राघव अग्रवाल, सोमप्रकाश गुप्ता, अंकित सिंह, संजय लाला, ऋषिपाल, गुरमेत सिंह व सावन आदि मौजूद रहे।

