Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

पंजाब की उम्मादें कायम, राहुल-गेल ने खेली अर्धशतकीय पारी

  • पंजाब की उम्मादें कायम
  • राहुल-गेल ने खेली अर्धशतकीय पारी, आरसीबी को आठ विकेट से हराया 

शारजाह, भाषा

कप्तान लोकेश राहुल (नाबाद 61) और टूर्नामेंट के मौजूदा सत्र में पहला मैच खेल रहे क्रिस गेल (53) की अर्धशतकीय पारियों और दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 93 रन की साझेदारी के दम पर किंग्स इलेवन पंजाब ने इंडियन प्रीमियर लीग में गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ आठ विकेट से जीत दर्ज की।
मैच के आखिरी ओवर में पंजाब को जीत के लिए सिर्फ दो रन चाहिए थे लेकिन युजवेन्द्र चहल ने पहली पांच गेंद में सिर्फ एक रन देकर मैच को रोमांचक बना दिया। इस दौरान पांचवीं गेंद पर गेल रन आउट हो गए लेकिन क्रीज पर उतरे निकोलन पूरण ने छक्का लगाकर टीम को टूर्नामेंट में दूसरी जीत दिला दी। खास बार यह है कि पंजाब को पहली जीत भी बेंगलोर के खिलाफ ही मिली थी। इस मैच में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलोर ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 171 रन बनाये। पंजाब ने दो विकेट पर 177 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए मयंक अग्रवाल और राहुल ने एक बार फिर पंजाब को शानदार शुरुआत दिलाई और दोनों ने आठ ओवर में 78 रन जोड़ें। इस दौरान मयंक ज्यादा आक्रामक रहे जिन्होंने 25 गेंद में चार चौके और तीन छक्के की मदद से 45 रन बनाए। राहुल ने तीसरे ओवर में क्रिस मौरिस की गेंद पर छक्का लगाकर अपने इरादे जाहिर कर दिए। मयंक ने चौथे ओवर में चहल की तीसरी गेंद पर छक्का लगाने के बाद लगातार दो चौके लगाए। राहुल ने नवदीप सैनी जबकि मयंक ने उदाना की गेंद पर छक्का लगाया जिससे छह ओवर में पंजाब ने बिना किसी नुकसान के 56 रन बना लिए। मयंक ने आठवें ओवर में चहल की पांचवीं गेंद पर एक और छक्का लगाया लेकिन छठी गेंद वर वह बोल्ड हो गए। गेल शुरू में रन बनाने के लिए संघर्ष करते दिखे। राहुल ने इस दौरान 12वें ओवर में मोहम्मद सिराज की आखिरी दो गेंदों पर लगातार छक्के लगाकर गेल का दबाव कम किया। गेल ने वाशिंगटन सुंदर के खिलाफ 13वें ओवर में दो छक्के लगाकर आपने हाथ खोले। मौरिस की गेंद पर रिव्यू से वह पगबाधा आउट होने से बचे। राहुल ने इसी ओवर में एक रन लेकर 37 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। गेल भी अब लय हासिल कर चुके थे और उन्होंने मोहम्मद सिराज के 16वें ओवर की शुरूआती दो गेंदों में छक्का और चौका लगाया। राहुल ने भी इस ओवर में एक छक्का लगाया। गेल ने इसके बाद सुंदर के द्वारा किए गए 17वें ओवर में भी दो छक्के लगाए और इसी ओवर की आखिरी गेंद पर एक रन लेकर 36 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया।
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img