- 15 हजार छात्रों के कारण कई चौराहों पर लगा भीषण जाम
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: बीए प्रवेश परीक्षा में शामिल होने आए 15 हजार छात्र-छात्राओं के कारण शहर में कई जगह जाम की स्थिति से लोगों को गुजरना पड़ा। यही हालत रोडवेज और सोहराब गेट पर देखने को मिली। बीएड प्रवेश प्रवेश शहर के 32 केन्द्रों पर हुई थी। इसमें 15006 छात्र बैठे थे।

दूसरी पाली की परीक्षा जब शाम पांच बजे खत्म हुई तब छात्रों और उनके साथ आए घर वालों के कारण ईव्ज चौराहा, बच्चा पार्क, घंटाघर चौराहा, कमिश्नर चौराहा आदि जगहों पर जाम लग गया। वैसे ही ट्रैफिक लाइट के कारण रोज जाम लग रहा है ऐसे में छात्रों की उमड़ी भीड़ ने हालत और बिगाड़ दी।

तेज धूप और उमस भरी गर्मी के कारण लोगोंं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। चौराहों पर खड़े ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी असहाय नजर आये। करीब एक घंटे के बाद ट्रैफिक सुचारु रुप से चलने लगा। वहीं रोडवेज पर बसों में बैठने की मारामारी मच गई और कई लोगों को बस न मिलने से निराश भी होना पड़ा।

