Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

वोटिंग से पहले सीएम चन्नी ने गुरुद्वारे में टेका मत्था

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर आज वोटिंग हो रही है। ऐसे में सूबे के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने आज अपनी जीत के लिये गुरुद्वारे में मत्था टेका और शिव मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना भी की है।

गौरतलब है कि आज पंजाब में हो रहे चुनाव में करीब 2.14 करोड़ मतदाता 117 सीटों पर किस्मत आजमा रहे 1,304 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

इन प्रत्याशियों में 93 महिलाएं हैं। मतदान सुबह 8 बजे शुरू होगा और शाम 6 बजे तक चलेगा. मतों की गिनती 10 मार्च को होगी. पंजाब में इस बार कांग्रेस, आप, शिअद-बसपा गठबंधन, बीजेपी-पीएलसी-शिअद (संयुक्त) और विभिन्न किसान संगठनों की राजनीतिक इकाई संयुक्त समाज मोर्चा के बीच बहुकोणीय मुकाबला है.

इस चुनाव में पंजाब के कई चर्चित चेहरों की चुनावी किस्मत दांव पर लगी हुई है. इन चेहरों में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद का चेहरा भगवंत मान, कांग्रेस पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और प्रकाश सिंह बादल आदि प्रमुख हैं.

वहीं, कांग्रेस इन हमलों का मुकाबला मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के 111 दिनों के कार्यकाल में बिजली की दरों और ईंधन की कीमत में कमी जैसे फैसलों से कर रही है. आम आदमी पार्टी (आप) जो सबसे प्रमुख प्रतिद्वंद्वी के तौर पर उभरी है वह शासन के दिल्ली मॉडल को पेश कर सत्ता पर काबिज होने का प्रयास कर रही है.

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...
spot_imgspot_img