Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

बेगमपुल चौराहे का होगा सौंदर्यीकरण, नाले किनारे लगेंगे पौधे

  • नगरायुक्त ने किया बेगमपुल चौराहे का निरीक्षण
  • ईद गाह स्थित नाले का भी किया निरीक्षण

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: बेगमपुल चौराहे का सौंदर्यीकरण कर यहां नाले के किनारे पेड़ पौधों को लगाया जाएगा। यहां बागवानी तैयार की जाएगी। यह निर्देश शुक्रवार को नगरायुक्त अमित पाल शर्मा ने अधिकारियों को बेगमपुल चौराहे का निरीक्षण करने के दौरान दिए। इस दौरान उन्होंने ईदगाह नाले का भी निरीक्षण किया और एसएफआई को तीन दिन में नाले की सिल्ट बाहर निकालने के आदेश दिए। साथ ही वार्ड-50 में भी ढलावघर के आस पास फैली गंदगी को लेकर नाराजगी जताई और ढलावघर को टंकी के पास शिफ्ट करने के निर्देश दिए।

बता दें कि शहर में नाला सफाई को लेकर नगरायुक्त अमित पाल शर्मा ने सख्ती बरती हुई है। इसके अलावा समय पर नगर निगम न पहुंचने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। गुरुवार को की गई कार्रवाई का ही असर रहा कि शुक्रवार को सभी अधिकारी समय से कार्यालय में पहुंचे। इसके उपरांत नगरायुक्त ने शहर में नाला सफाई को लेकर निरीक्षण किया।

उन्होंने ईद गाह के पास निरीक्षण किया और यहां एसएफआई अजय को निर्देश दिए कि तीन दिनों में यहां से नाले की सिल्ट को निकाला जाए और इसकी रिपोर्ट दी जाए। इसके अलावा उन्होंने शहर के अन्य नालों की सफाई व्यवस्था को भी देखा और अधिकारियों को जल्द से जल्द सफाई कराने के निर्देश दिए। नगरायुक्त ने बेगमपुल चौराहे का निरीक्षण किया और यहां फुटपाथ पर फैले अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए।

इसके अलावा उन्होंने चौराहे का सौंदर्यीकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए साथ ही यहां नाले के किनारे भी पौधे लगाने के लिये कहा। इस दौरान साथ में निगम मे अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। उसके बाद नगरायुक्त ने वार्ड-50 में भी निरीक्षण किया। इस दौरान ढलावघर के आस पास फैली गंदगी को लेकर उन्होंने नाराजगी जताई और निर्माण विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर ढलावघर को टंकी परिसर के पास शिफ्ट करने के निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों को जल्द से जल्द शहर की सफाई व्यवस्था को सुचारू करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सफाई नायकों से भी सुबह के समय की रिपोर्ट ली कि किस वार्ड में कार्य किस प्रकार से किया जा रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img