Sunday, April 12, 2026
- Advertisement -

बंगाल बंद: हावड़ा में रोकी ट्रेन, सिलिगुड़ी में सड़क जाम

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में सभी पार्टियों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को लेफ्ट फ्रंट के छात्रों और युवाओं ने कोलकाता के नबन्ना की ओर रोजगार की मांग करते हुए मार्च निकाला।

लेफ्ट का आरोप है कि पुलिस ने उनके कार्यकर्ताओं की पिटाई की और उनपर वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। इसके विरोध में शुक्रवार को वामदलों और कांग्रेस पार्टी ने 12 घंटे का बंगाल बंद बुलाया है। बंद के दौरान वामपंथी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर सड़कों और रेलवे ट्रैक को ब्लॉक कर दिया। लेफ्ट फ्रंट के चेयरमैन बिमन बोस ने बताया कि यह बंद सुबह छह बजे से शुरू होकर शाम को छह बजे तक रहेगा।

तीन स्थानों पर जलाए टायर

सिलिगुड़ी में वाम दलों और कांग्रेस ने सड़क जाम कर दी। इसके अलावा रेल बंद है और तीन स्थानों पर टायर जलाए गए हैं।

सीताराम येचुरी ने टीएमसी सरकार पर साधा निशाना

सीपीआई (एम) के महासचिव सीताराम येचुरी ने पश्चिम बंगाल में गुरुवार को टीएमसी सरकार पर निशाना साधा और वामपंथी कार्यकर्ताओं के साथ एक मजबूत रणनीति बनाई, जो नौकरियों की मांग कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘बंगाल के युवा दृढ़ संकल्पित हैं। ये रणनीति उन्हें पीछे नहीं धकेल सकती। प्रतिरोध और तेज होगा।’ पुलिस ने कल वाम कार्यकर्ताओं पर उस समय लाठीचार्ज किया जब वे बैरिकेड्स को तोड़ने की कोशिश कर रहे थे।

कक्षा 9 से 12 तक के स्कूल फिर हुए शुरू

बंगाल में बुलाए गए 12 घंटे बंद के बीच सिलिगुड़ी में आज से कक्षा 9 से 12 तक के स्कूल फिर से शुरू हो गए हैं।

बीरभूम में सामान्य चल रही हैं गतिविधियां

राज्य में वाम मोर्चा द्वारा 12 घंटे के बंद के आह्वान के बीच बीरभूम जिले में दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों पर कोई असर नहीं पड़ा है।

वाम दलों और कांग्रेस के सदस्यों ने उत्तर 24 परगना जिले के बारासात क्षेत्र में एक सड़क को अवरुद्ध कर दिया। कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में वाम मोर्चा ने आज 12 घंटे के बंगाल बंद का आह्वान किया है।

वामदलों ने सुकांता सेतु के पास सड़क जाम की

वामपंथी दलों के सदस्यों ने 12 घंटे के बंगाल बंद के दौरान सुकांता सेतु के पास सड़क जाम कर दी। पार्टी कोलकाता के नबन्ना में मार्च के दौरान पुलिस द्वारा अपने कार्यकर्ताओं की कथित तौर पर की गई पिटाई का विरोध कर रही है।

उत्तर 24 परगना में सड़क को किया ब्लॉक

वाम दलों और कांग्रेस के सदस्यों ने उत्तर 24 परगना के अशोकनगर में एक सड़क को ब्लॉक कर दिया है। कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में वाम मोर्चा ने आज 12 घंटे के बंगाल बंद का आह्वान किया है।

पुलिस का दावा- प्रदर्शनकारियों ने की बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश

पुलिस ने दावा किया है कि प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स को तोड़ने की कोशिश की और चेतावनी के बावजूद वे वापस नहीं गए, जिसके बाद उन्हें आंसू गैस के गोले, वाटर कैनन और लाठियों का उपयोग करने के लिए मजबूर होना पड़ा। वहीं प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बल का प्रयोग क्रूर और अभूतपूर्व था।

वामपंथी कार्यकर्ताओं ने रेलवे ट्रैक को किया ब्लॉक

उत्तर 24 परगना में कांचरापाड़ा रेलवे स्टेशन पर वामपंथी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रेलवे ट्रैक को ब्लॉक कर दिया। पार्टी कोलकाता के नबन्ना में मार्च के दौरान पुलिस द्वारा अपने कार्यकर्ताओं की कथित तौर पर की गई पिटाई का विरोध कर रही है। इसके लिए वाम मोर्चा ने आज 12 घंटे के बंगाल बंद का आह्वान किया है।

सीपीआईएम ने घोष पारा रोड को किया ब्लॉक

सीपीआई (एम) के सदस्यों ने श्यामनगर में घोष पारा रोड को ब्लॉक कर दिया। कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में वाम मोर्चा ने आज 12 घंटे के बंगाल बंद का आह्वान किया है।

बंगाल बंद: हावड़ा में रोकी ट्रेन, सिलिगुड़ी में सड़क जाम, लेफ्ट-कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाए टायर

लेफ्ट का आरोप है कि जब पुलिस ने उन पर लाठियां चलाईं तो इसमें महिलाओं सहित कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए। पश्चिम बंगाल सरकार ने इस बंद का विरोध किया है और एक नोटिस जारी कर कहा है कि सभी कर्मचारियों को कार्यालय में उपस्थित होना चाहिए। कोई आकस्मिक छुट्टी नहीं दी जाएगी और ट्रैफिक व्यवधान को बहाने के तौर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। यदि कोई अनुपस्थित रहता है तो उसे वेतन का नुकसान झेलना होगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: जे.एच.आई. अंग्रेजी एकेडमी का दौरा कर विधायक आशु मलिक ने सराहा शिक्षा कार्य

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: सहारनपुर देहात से विधायक एवं समाजवादी...

Saharanpur News: राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस: हर माँ की सेहत, हर जीवन की सुरक्षा

जनवाणी संवाददाता | 11 अप्रैल को देशभर में राष्ट्रीय सुरक्षित...

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...
spot_imgspot_img