Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

भड़ल पुलिस चौकी में घुसी जेसीबी घुसी, बड़ी घटना टली

  • बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग के किनारे ही बनी हुई है भड़ल गांव में पुलिस चौकी
  • कई साल पहले इसी पुलिस चौकी में ट्रक घुसने से तीन पुलिसकर्मियों की हुई थी मौत

जनवाणी संवाददाता |

दाहा: बड़ौत-बुढाना मार्ग पर दोघट थाने की भड़ल गांव में पुलिस चौकी सड़क के किनारे बनी हुई है। मंगलवार की सायं दाहा की ओर से बुढाना की ओर जा रही एक जेसीबी से चालक का नियंत्रण हट गया। वहां आते ही जेसीबी पुलिस चौकी के बैरियर तोड़ती हुई पुलिस चौकी में जा घुसी।

जेसीबी पूरी तरह अंदर नहीं घुसी। वह बरामदे तक ही पहुंच पाई थी बरामदे के निकट ही हादसों से बचने के लिए पुलिसकर्मियों ने एक बड़ा सा पत्थर रखा हुआ है। जेसीबी उससे टकराकर रुक गई थी। अंदर पुलिस वाले मौजूद थे। पुलिसकर्मियों ने चालक को पकड़ कर पूछताछ की तो उसने ब्रेक खराब होने बताएं।

पुलिस चौकी के बरामदे को मामूली नुकसान हुआ है। इस पुलिस चौकी पर अब तक तीन बार वाहन टकरा चुके हैं। गांव से हटकर बनी पुलिस चौकी जंगल में है। स्पीड से आने वाले वाहन कई बार यहां घुसते रहे हैं। कई साल पहले चौकी के भवन में रात्रि के समय एक ट्रक घुस गया था।

57 21 e1603812169180

इसमें सो रहे पुलिसकर्मियों को रौंदते हुए उसने भवन को गिरा दिया था। तब तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी। तीन साल पहले भी एक ट्रक इसमें घुस गया था। मंगलवार को हुई जेसीबी की घटना से भी बड़ा हादसा हो सकता था। अंदर पुलिसकर्मी मौजूद थे चौकी इंचार्ज ओम गौतम ने बताया कि यह भगवान का ही शुक्र रहा कि वह बच गए।

बरामदे से पहले लगाए गए पत्थर के कारण उनकी जान बची। जिससे कोई भी इसकी चपेट में नहीं आया। दो बार पहले हो चुके हादसों से भी पुलिस के उच्चाधिकारियों ने पुलिस चौकी को सुरक्षित जगह नहीं बनाया। जिससे यहां बार बार हादसे हो रहे हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img