Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

मिल प्रबंधन को भाकियू ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

  • भुगतान ना हुआ तो मिल गेट पर शुरू होगा धरना प्रदर्शन

जनवाणी संवाददाता |

गागलहेड़ी: दया शुगर मिल में भाकियू ने मिल अधिकारियों के साथ बकाया भुगतान को लेकर एक बैठक की जिसमें मिल अधिकािरयों को 15 दिन के अंदर बकाया भुगतान करने का समय दिया। अगर भुगतान नहीं किया गया तो 16वें दिन भाकियू ने मिल गेट पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।

शुक्रवार के दिन भाकियू कार्यकर्ता बकाया भुगतान को लेकर सेकड़ो की तादाद में दया शुगर मिल पहुँचे जहा तहसील अध्यक्ष अनूप सिंह ने कहा कि मिल ने इस पेराई सत्र में लगभग 162 करोड़ का गन्ना खरीदा है। जिसमे लगभग 87 करोड़ गन्ना समिति के पास है। मिल में 20 हजार बोरी चीनी स्टॉक में है। मिल प्रबन्धन ने अब तक 48 प्रतिशत गन्ना भुगतान किया है। जबकि 52 प्रतिशत आज भी बकाया है।

डॉ नरेश ने कहा कि मिल प्रबन्धन 75 प्रतिशत चीनी, शीरा व खोई बेच चुका है। उन्होंने कहा कि नियमानुसार मिल चीनी व शीरा बिक्री का 85 प्रतिशत किसानों को गन्ना भुगतान किया जाना चाहिए था। लेकिन उसमें मात्र 45 प्रतिशत गन्ना भुगतान किया गया है। किसानों से वार्ता करने आये मिल नियम अरुण भाटी व जीएम केन धनराज सिंह ने किसानों को बताया कि प्रबन्धन शीघ्र ही चीनी स्टॉक बेचकर किसानों का बकाया बनना भुगतान करेगा। शेष भुगतान के लिए अन्य स्रोत से फंड का इंतजाम किया जा रहा है।

जिसके बारे में निश्चित डेट नही दी जा सकती। जिस पर किसानों ने उनके प्रस्ताव को नकारते हुए 15 दिनों में बकाया गन्ना भुगतान न होने पर एक जुलाई से धरना-प्रदर्शन और आमरण अनशन की चेतावनी दी।

वार्ता के दौरन जिला महासचिव जिले सिंह, नरेश यादव, चो० निर्भय फौजी, परवीन कुमार, सोनू गुर्जर, रणजीत सिंह, यूसुफ, ललित यादव, भगत सिंह, विनोद सिंह, गजेंद्र अनूप यादव, गौरव यादव, नरेश यादव, संदीप, कर्ण सिंह, अमरजीत, कालूराम त्यागी, आशु त्यागी, फूल कुमार, राव सत्तार आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img