Wednesday, June 17, 2026
- Advertisement -

18 साल से ऊपर के लोगों को लगाई जा रही मुफ्त वैक्सीन

  • प्रीकाशन डोज लगनी शुरू, जिला अस्पताल में लगी भीड़

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: वैक्सीनेशन अभियान को गति देने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने गत दिनों 75 दिनों तक देश की आम जनता को फ्री प्रीकाशन डोज देने का फैसला किया है। इस निर्णय के तहत 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को सरकारी केंद्रों पर मुफ्त में कोरोना की तीसरी डोज यानि की प्रीकाशन डोज लगाई जाएगी। इसी क्रम में शुक्रवार को जिला अस्पताल में इस अभियान की शुरुआत की गई।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजीव मांगलिक ने कहा कि शासन के निदेर्शानुसार आजादी के 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर अमृत महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार से जनपद में 75 दिन यानी 30 सितंबर तक विशेष अभियान चलाकर सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रीकॉशनरी डोज लगाई जा रही है।

अब कोविड टीके की दूसरी डोज लगने के छह माह बाद ही प्रीकॉशनरी डोज लगवाई जा सकती है। सीएमओ ने 18 वर्ष से ऊपर के सभी जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि जिन लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगे छह माह बीत चुके हैं। वह वैक्सीन की प्रीकाशन डोज अवश्य लगवा लें। चूंकि कोरोना अभी गया नहीं है। हालांकि इसका प्रकोप पहले से कम है। लेकिन इस बात से लापरवाह नहीं हुआ जा सकता है।

अभी भी कोरोना प्रोटोकाल का पालन करना आवश्यक है। कोरोना के कई वैरिएंट आ रहे हैं। जो कि गंभीर खतरा पैदा कर सकते हैं। इस लिहाज से हर हाल में सभी लोगों को कोरोना का वैक्सीन लगवानी चाहिए। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ सुनील वर्मा ने बताया कि जनपद की जनसंख्या 40 लाख से अधिक है और जनपद में कोविड टीकाकरण कार्यक्रम सफलता के साथ चल रहा है। इसमें अभी तक 59 लाख से ज्यादा डोज लगाई जा चुकी है।

इसमें 29.48 लाख पहली डोज, 29.12 लाख दूसरी डोज और 62 हजार प्रीकॉशनरी डोज लग चुकी हैं। अभियान के तहत करीब 12,34,729 लोगों को प्रीकॉशनरी डोज लगाई जाएगी। अब तक जनपद में 18 से 44 वर्ष के 33.33 लाख लोगों को कोरोना की वैक्सीन लग चुकी है। जबकि 60 वर्ष से ऊपर के 6,25 लाख कोरोना की वैक्सीन ले चुके हैं। 45-60 वर्ष के 11.39 लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज लग चुकी है। जबकि युवाओं में 15-17 वर्ष के 4,53 लाख लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है। 12-14 वर्ष के 2,69 लाख बच्चों को वैक्सीन की खुराख दी जा चुकी है। इसी तरह कुल लगी वैक्सीन में पुरुषों की संख्या 30.41 लाख जबकि महिलाओं की संख्या 28.17 लाख है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

JOB: ग्रेजुएट्स के लिए सरकारी नौकरी, एनआईएसीएल अप्रेंटिस भर्ती शुरू

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देश के एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय...

NEET: टेलीग्राम बैन विवाद, केजरीवाल बोले- “सरकार की मंशा पेपर लीक रोकने की नहीं”

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र...

UGC NET जून 2026: एनटीए ने जारी किए एडमिट कार्ड, यहां देखें डिटेल्स

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img