Sunday, February 8, 2026
- Advertisement -

भाकियू तोमर ने अब एएसपी से की स्पा सेंटरों पर कार्रवाई मांग

  • स्पा सेंटरों पर अवैध सेक्स रैकेट संचालन का आरोप

जनवाणी संवाददाता  |

शामली: स्पा सेंटरों में अवैध सेक्स रैकेट संचालन का आरोप लगाते हुए उन्हें बंद कराने और वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों को चिह्नित कर कार्रवाई की मांग करते हुए भाकियू तोमर ने अपर पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपा हैं। भाकियू तोमर ने पुलिस उपाधीक्षक द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने पर भी रोष व्यक्त किया है।

सोमवार को भाकियू तोमर के युवा प्रदेश महासचिव अमजद हसन, जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह पंवार और जिला प्रभारी सन्नी निर्वाल एडवोकेट के साथ पदाधिकारियों ने एएसपी ओपी सिंह से मुलाकात की।

 

उन्होंने बताया कि तीन दिवस पूर्व जनपद शामली के एक कॉन्प्लेक्स में चल रहे अवैध सेक्स रैकेट को बंद कराने तथा गिरफ्तारी कर जेल भेजने के लिए एक ज्ञापन सीओ सिटी को सौंपा गया था। सभी लोगों की गिरफ्तारी न होने पर कार्यकर्ताओं में काफी रोष व्यक्त किया है।

उन्होंने एएसपी ओपी सिंह से आग्रह किया कि जल्द से जल्द सभी स्पा सेंटर संचालकों व वहां उपस्थित सभी लोगों को वीडियो फुटेज के माध्यम से चिह्नित कर जेल भिजवाया जाए। अन्यथा भाकियू तोमर अनिशिचत कालीन धरना करने हेतु विवश होगा।

जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। इस मौके पर शामली जिलाध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह पंवार व प्रदेश महासचिव वकील चौहान, युवा प्रदेश महासचिव चौधरी अमजद हसन, जिला महासचिव सुहैब गुज्जर, जिला प्रभारी सन्नी निर्वाल एडवोकेट, मंडल महासचिव विधि प्रकोष्ठ रामेश्वर कालखंडे, ब्लॉक संयोजक कांधला युधिस्टर पंवार, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा रवि पंवार, युवा जिला महासचिव अंकित पंवार, चौधरी मुश्ताक, चौधरी उस्मान, चौधरी नौशाद, सद्दाम पहलवान मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi News: दिल्ली में दर्दनाक हादसा, 20 फीट गहरे गड्ढे में गिरकर युवक की मौत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: यह सिर्फ एक तस्वीर नहीं,...

Mathura Accident: मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर भयानक सड़क हादसा, छह यात्रियों की मौत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार...
spot_imgspot_img