जनवाणी संवाददाता |
नहटौर: चामुंडा धाम परिसर में भगवान शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा हेतु दो दिवसीय महोत्सव समापन के बाद मंदिर परिसर में प्रतिमाओं को विधि विधान से उनकी धार्मिक अनुष्ठान क्रियाओं के साथ पूजा अर्चना की गई और भंडारे का आयोजन किया गया।
शनिवार को चामुंडा म मंदिर परिसर में मुख्य यजमान डॉ शशांक गौतम व उनकी पत्नी प्रियंका गौतम व समस्त परिवार द्वारा भगवान शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा हेतु दो दिवसीय महोत्सव का कार्यक्रम प्रारंभ शनिवार को किया गया।पंडित अजय कुमार शुक्ला,कपिल कुमार, सतीश कुमार व अजय शर्मा आदि ने मूर्तियों की धार्मिक अनुष्ठान क्रियाओं के साथ पूजा-अर्चना कराई। कार्यक्रम में डॉ शशांक गौतम, प्रिया गौतम, रमेश चंद गौतम, वैशाली गौतम, पूजा कौशिक, राहुल चौधरी, अशोक चंद्रा, अशोक प्रजापति, मुला सैनी, अंकुश अग्रवाल, अनिल सैनी आदि ने पूजा-अर्चना में भाग लेकर अनुष्ठान की प्रक्रिया को संपन्न कराया।

मंदिर परिसर में प्रतिमाओं को ठेले पर रखकर उन्हें परिसर में भ्रमण कराया तथा मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठान क्रियाओं से माहौल भक्ति मय बना रहा। रविवार प्रातः हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्ण आहुति देकर अपने अपने परिवार की सुख सम्रद्धि की कामना की गई। जिसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।जिसमें सैकड़ो श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

