- विजेता टीम के कप्तान को नकद राशि देकर किया पुरस्कार
जनवाणी संवाददाता |
किरतपुर: राईन क्रिकेट क्लब द्वारा खेले गए क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में भनेड़ा की टीम ने रोमांचक मैच खेलते हुए राइन क्रिकेट टीम को छह रन से हराकर फाइनल मैच जीत लिया। विजेता टीम के कप्तान मुस्तकीम को बसपा नेता एंव पूर्व राज्यमंत्री धनीराम सिंह ने चमचमाती ट्रॉफी एंव नकद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया। उपविजेता टीम के कप्तान मौहम्मद दानिश को प्रमुख समाजसेवी साइम राजा ने क्रिकेट कप एंव नकद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया। मैन आफ द मैच गुलफाम राईन को थानाध्यक्ष मनोज कुमार द्वारा स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे

