जनवाणी ब्यूरो |
मेरठ: मेरठ लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी भानु प्रताप सिंह का गुरुवार को पार्टी कार्यालय पर स्वागत हुआ। इस स्वागत समारोह से सपा के तीनों विधायकों अतुल प्रधान, रफीक अंसारी व शाहिद मंजूर ने दूरी बनाये रखी। कैंट विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी ही मंच पर नजर आये। समारोह से सपा सरकार में रहे तमाम दर्जा प्राप्त मंत्रियों ने भी दूरी बनाये रखी।

