Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

आज दिल्ली में प्रवेश करेगी भारत जोड़ो यात्रा, भारी भीड़ जुड़ने की संभावना

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: तीन हजार किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शनिवार सुबह छह बजे बदरपुर बॉर्डर से दिल्ली में प्रवेश करेगी। दिल्ली के सात संसदीय क्षेत्रों के अलग-अलग पड़ाव होंगे। इनकी कमान पूर्व स्थानीय सांसदों या उम्मीदवार को सौंपी गई है।

यात्रा में पार्टी के आला नेताओं, कलाकार, खिलाड़ियों, युवाओं के साथ सभी वर्ग और समुदाय के लोग और पार्टी के हजारों कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। अभी तक हजारों यात्रा पास जारी किए जा चुके हैं। संभावना है कि यात्रा में 50 हजार से अधिक लोग शामिल होंगे।

करीब 10.30 घंटे में यात्रा बदरपुर, अपोलो हॉस्पिटल, आश्रम, निजामुद्दीन, इंडिया गेट, आईटीओ, दिल्ली गेट, दरियागंज होती हुई करीब 22 किलोमीटर का सफर तय कर लाल किला पहुंचेगी।

यात्रा के रूट पर हर तरफ होर्डिंग, बैनर लगाए गए हैं। यात्रा में शामिल होने के लिए हजारों झंडे भी लेकर साथ चलेंगे। यात्रा की शुरुआत में बदरपुर बॉर्डर और लालकिला पर यात्रा के पहुंचने पर राहुल दिल्ली वासियों को संबोधित करेंगे।

दिल्ली कांग्रेस के उपाध्यक्ष जय किशन ने बताया कि बदरपुर से आश्रम चौक तक तीन बड़े-बड़े पंडाल बनाए गए हैं। यात्रा के स्वागत के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय, आईपी यूनिवर्सिटी के छात्रों के साथ साथ साधु संत भी शामिल होंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img