Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी तबियत बिगड़ी, एम्स में भर्ती

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: वरिष्ठ भाजपा नेता व भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी को एम्स में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार यूरीन की समस्या को लेकर पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को एम्स के पुराने प्राइवेट वार्ड में भर्ती किया गया है। यूरोलॉजी विभाग के डॉक्टर उनकी देखभाल कर रहे हैं। बताया जाता है कि उनकी हालत फिलहाल स्थिर है।

लालकृष्ण आडवाणी ने जनसंघ से राजनीतिक सफर शुरू किया। 1980 में इस संगठन का नाम बदलकर भारतीय जनता पार्टी हुआ। इसके बाद उन्होंने सबसे ज्यादा समय तक पार्टी के अध्यक्ष का पद संभाला। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े रहे आडवाणी कई वर्षों तक राजस्थान में आरएसएस प्रचारक के काम में लगे रहे। वह उन लोगों में शामिल हैं जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी की नींव रखी थी।

बता दें कि पाकिस्तान के कराची में 8 नवंबर, 1927 को एक हिंदू सिंधी परिवार में जन्मे आडवाणी को भारत सरकार ने इसी साल देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा है। 2015 नें उन्हें भारत के दूसरे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। 1998 से 2004 के बीच भाजपा के नेतृत्व वाले नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (एनडीए) में गृहमंत्री रह चुके हैं।

लालकृष्ण आडवाणी 2002 से 2004 के बीच अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में भारत के सातवें उप प्रधानमंत्री का पद संभाल चुके हैं। 10वीं और 14वीं लोकसभा के दौरान उन्होंने विपक्ष के नेता की भूमिका बखूबी निभाई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img