जनवाणी ब्यूरो |
बलरामपुर: भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के जिला अध्यक्ष बिर्जेश विश्वकर्मा के नेतृत्व में बुद्ध बाजार ग्राम शंकरपुर बलरामपुर मे किसान पंचायत का अयोजन कर पचपेड़वाकोतहसील बनाने सहीत प्रधानमंत्री को संबोधित 5 सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी बलरामपुर के अनुपस्थिति में तहसीलदार अवधेश कुमार को सौंपा, किसान यूनियन भानू गुट के कार्यकर्ताओं ने पचपेड़वा नगर पंचायत को तहसील बनाने की मांग की, छुट्टा जानवरों से किसान की समस्याओं का निराकरण, पेंशन योजना में भ्रष्टाचार खत्म करने को कहा, किसान बीमा का लाभ किसानों को दिलाने मांग की।
इस अवसर पर जिला संरक्षक डा० जब्बार, जिला प्रभारी सियाराम विश्वकर्मा, जिला सचिव अरविंद तिवारी, जिला संयोजक आनंद तिवारी, जिला परवक्ता गौतम प्रसाद ओझा, जिला कार्यकारणी पृथ्वी यादव, ब्लॉक अध्यक्ष पचपेड़वा राम निवास विश्वकर्मा, मोहम्मद आलम ब्लॉक उपाध्यक्ष पचपेड़वा, राजेंद्र प्रसाद सोनी, ब्लॉक सचिव पचपेड़वा सद्दाम कुरेशी, ब्लॉक मंत्री साबिर अली बागबान सहीत भारी संख्या में भाकियू भानू के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

