जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: भटनागर सभा मेरठ द्वारा शास्त्री नगर के ब्लॉक स्थित काली माताजी के मंदिर में यम द्वितीया पर आराध्य पितामह श्री चित्रगुप्त भगवान का पूजन सोशल डिस्टेंसिंग के साथ धूमधाम से किया। सभा के पदाधिकारियों ने सर्वप्रथम भगवान श्री चित्रगुप्त भगवान का माल्यार्पण कर स्तुति की। उसके तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर भटनागर सभा के महासचिव मनीष कुमार भटनागर ने भगवान श्री चित्रगुप्त भगवान के अवतरण दिवस पर प्रकाश डालते हुए उनकी महिमा का वर्णन किया तथा साथ ही कलम दवात पूजन पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान चित्रगुप्त ही सभी के लेखा-जोखा का पूरा हिसाब रखते हैं।

उन्होंने कहा कि सभी को सत्य के आधार पर ही चलना चाहिए। वहीं, विकास भटनागर कोषाध्यक्ष, भटनागर सभा ने भी सभी को पूजन की बधाई देते हुए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही सभी कार्यों को करने का आग्रह किया। इस अवसर पर भटनागर सभा के पदाधिकारियों में मीडिया प्रभारी विशाल भटनागर, निशा भटनागर, रेणु भटनागर, मुकेश भटनागर, रूप किशोर भटनागर, श्रेय भटनागर, भावना, सपना, प्रिय, ग्रेसी आदि उपस्थित रहे।

