Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

हस्तिनापुर की महाभारत में आएगे महाभारत के भीम एवं दुशासन

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: हस्तिनापुर की धरती पर प्रथम बार होने जा रही महाभारत के मंचन में मुबंई से टीवी पर प्रसारित होने वाले महाभारत सीरियल में भीम की भूमिका निभा चूके प्रवीण कुमार, शकुनि गुफीपेन्टल और दुशासन की भूमिका निभाने वाले विनोद कपूर भूमिका निभाएंगे।

यह जानकारी हस्तिनापुर सांस्कृतिक फाउंडेशन के अध्यक्ष मुखिया गुर्जर ने दी। उन्होंने कहा कि टीवी पर सर्वप्रथम द्वापरयुग का महाकाव्य महाभारत प्रसारण हुआ था। लेकिन अब हस्तिनापुर की कहानी उसी की पौराणिक धरती पर हस्तिनापुर की महाभारत का मंचन नवरात्रों में होने जा रहा है। जिसकी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। इतना हीं नहीं उन्होंनें बताया कि गांधी आश्रम जादूगर के बाग स्थित मंदिर में पिछले एक माह से लगातार रिहर्सल हो रही है और सभी कलाकार अपने अपने पात्रों के अभ्यास में जुटे हैं।

मुखिया गुर्जर ने बताया कि कोरोना संक्रमण की वजह से पहले यह कार्यक्रम सिर्फ वर्चुअल होना था। परंतु अब सीधा जनता इसमें शाम दर्शक के रूप शामिल होकर लाइव देख सकेगी। इस अवसर पर फाउंडेशन के बैनर तले प्रत्येक वर्ष हस्तिनापुर महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिसमें महाभारत का मंचन के अलावा मेला भी लगाया जाएगा। इसके लिए शासन एवं प्रशासन से अनुमति ली जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img