Saturday, April 11, 2026
- Advertisement -

Bhool Bhulaiya 3: 1 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी ‘भूल भुलैया 3’, जाने कैसी चल रही फिल्म ​की एडवांस बुकिंग

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। इन दिनों भूल भुलैया 3 सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन बहुत ही शानदार किरदार में नजर आ रहे हैं। भूल भुलैया 3 दिवाली के खास अवसर पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन, विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी जैसे कई स्टार कलाकार अहम भूमिका में हैं। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह नजर आ रहा है। जैसे-जैसे रिलीज की तारीख नजदीक आ रही है, उत्साह भी बढ़ता जा रहा है। तो आइए जानते हैं कि फिल्म की अब तक की एडवांस बुकिंग कैसी चल रही है।

फिल्म की एडवांस बुकिंग कैसी है

‘भूल भुलैया 3’ 1 नवंबर 2024 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह सिंघम अगेन के साथ बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त टक्कर देगी। कार्तिक आर्यन की फिल्म को लेकर दर्शकों में जिस तरह का उत्साह है, उसे देखकर लगता है कि फिल्म पहले दिन धाकड़ ओपनिंग करेगी, लेकिन फैंस के अरमानों पर पानी फिर गया और मूवी की पहले दिन बस 17 हजार के करीब टिकट बिकी, जिससे 48 लाख के तकरीबन कमाई हुई।

दूसरे दिन की एडवांस बुकिंग

वही अब हाल ही में, ‘भूल भुलैया-3’ के दूसरे दिन की एडवांस बुकिंग की कमाई का आंकड़ा सामने आ गया है। फिल्म की 29 तारीख की सुबह तक तकरीबन 29 हजार 315 तक की टिकट बिक्री हुई हैं, जिससे फिल्म के खाते में अब तक 75.62 लाख तक हुआ है, जो कि बीते दिन के मुकाबले एक अच्छी कमाई है। दूसरे दिन कमाई में 27 लाख तक की बढ़ोतरी हुई है।

यहां बिकी हैं ज्यादा टिकटें

बता दें कि फिल्म की सबसे ज्यादा टिकट गुजरात में बिकी है। गुजरात में फिल्म का एडवांस कलेक्शन 23 लाख रुपये है। इसके बाद महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर है, जहां 22 लाख रुपए की एडवांस बिक्री दर्ज की गई है। उत्तर प्रदेश में 18 लाख रुपए और दिल्ली में 16 लाख रुपए की एडवांस बुकिंग हुई है। ऐसे में सबकी निगाह फिल्म के ओपनिंग डे पर है।

फिल्म में शामिल है ये कलाकार

बता दें कि, फिल्म में कार्तिक आर्यन ने रूह बाबा के रूप में अपने बहुचर्चित किरदार को दोहराया है। तृप्ति डिमरी ने थ्रीक्वेल में कियारा आडवाणी की जगह ली है। विद्या बालन मंजुलिका के रूप में लौटीं। बाकी कलाकारों में माधुरी दीक्षित, राजपाल यादव , संजय मिश्रा और विजय राज जैसे कलाकार शामिल हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...

Saharanpur News: तेज कार्रवाई से टली बड़ी दुर्घटना, फायर टीम ने समय रहते पाया आग पर काबू

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मंगलवार तड़के फाजिल कॉलोनी हबीबगढ़ रोड...

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में आज से सुनवाई, सबरीमाला 2018 फैसले की समीक्षा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को केरल...
spot_imgspot_img