Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

गुजरात में भूपेंद्र पटेल ने दूसरी बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, जानिए- पूरी खबर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: गुजरात में आज भूपेंद्र पटेल ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। भूपेंद्र पटेल के साथ 16 अन्य ने मंत्री पद की शपथ ली है। शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए।

1. हर्ष संघवी : भूपेंद्र पटेल की पिछली सरकार में गृह राज्य मंत्री रहे मजूरा से विधायक चुने गए हर्ष को दोबारा मंत्री बनाया गया है।

2. कनुभाई देसाई : पारडी से विधायक कनुभाई देसाई को दोबारा भूपेंद्र पटेल सरकार में जगह मिली है। कनुभई ने मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली।

3. ऋषिकेश पटेल : विसनगर से विधायक ऋषिकेश पटेल को फिर से मंत्री पद मिल गया है। पिछली सरकार में ऋषिकेश स्वास्थ्य मंत्री थे।

4. पुरुषोत्तम भाई सोलंकी : भावनगर ग्रामीण से विधायक पुरुषोत्तम भाई सोलंकी को फिर से मंत्री बनाया गया है।

5. कुंवरजी भाई बावलिया : जसदण से विधायक कुंवरजी को भी भूपेंद्र पटेल मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। पिछली सरकार में भी कुंवरजी मंत्री थे।

6. जगदीश पांचाल : निकोल से विधायक चुने गए जगदीश पांचाल भी मंत्री बनाए गए हैं। जगदीश पिछली सरकार में भी मंत्री थे।

क्रम मंत्री
1. कनुभाई देसाई
2. ऋषिकेश पटेल
3. राघवजी पटेल
4. बलवंत सिंह राजपूत
5. भनुबेन बाबरिया
6. कुंवरजी बावलिया
7. अय्यर मुलुभाई बेरा
8. कुबेर डिंडोर
9. हर्ष सांघवी
10. जगदीश पांचाल
11. बच्चू खाबड़
12. परुषोत्तम सोलंकी
13. मुकेशभाई पटेल
14. प्रफुल पानसेरिया
15. भीखू सिंह जी परमार
16. कुंवरजी हलपति

इन्हें भी बनाया गया मंत्री

मंत्रियों की सूची में खंभालिया के विधायक मुलुभाई बेरा, जामनगर ग्रामीण के विधायक राघवजी पटेल, सिद्धपुर के विधायक बलवंत सिंह राजपूत, राजकोट ग्रामीण से विधायक भानुबेन बाबरिया, संतरामपुर के विधायक कुबेर भाई डिंडोर, देवगढ़ बारिया विधायक बच्चू खाबड़, ओलपाड विधायक मुकेश पटेल, मोडासा विधायक भीखूभाई परमार, कामरेज विधायक प्रफुल पानसेरिया और मांडवी विधायक कुंवरजी हलपति का भी नाम शामिल है।

भाजपा ने इस बार बनाया है रिकॉर्ड

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बनाया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीते हैं। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में गईं, जबकि समाजवादी पार्टी (सपा) ने राज्य में एक सीट जीती।

1960 में राज्य की स्थापना के बाद से गुजरात में भाजपा की लगातार सातवीं विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी जीत है। गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने भी इतिहास रचा। उन्होंने घाटलोडिया निर्वाचन क्षेत्र में लगभग 1,92,000 मतों के रिकॉर्ड अंतर से जीत हासिल की। 2017 के पिछले विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 99 सीटों पर जीत हासिल की थी, कांग्रेस 77 पर रह गई थी और एनसीपी, बीटीपी और निर्दलीय उम्मीदवारों ने क्रमशः 1, 2 और 3 सीटें हासिल की थीं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img