जनवाणी ब्यूरो |
बलिया: आज सोमवार को सुबह उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। हादसा माल्देपुर घाट पर हुआ है। जहां नाव में क्षमता से अधिक यानि करीब 40 यात्री सवार थे और गंगा नदी पार कर रहे थे। अचानक नाव पलट गई।
जानकारी के मुताबिक उक्त हादसे में अब तक 2 की मौत की सूचना है। दो दर्जन से अधिक लापता बताए जा रहे हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। राहत तथा बचाव कार्य जारी है।


