Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

गोवा में कांग्रेस को बड़ा झटका, आठ विधायक भाजपा में होंगे शामिल!

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: गोवा में कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत और नेता प्रतिपक्ष माइकल लोबो समेत कांग्रेस के आठ विधायक भाजपा में शामिल हो सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, विपक्ष के नेता माइकल लोबो ने कांग्रेस विधायक दल की एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में कांग्रेस विधायक दल को भाजपा में विलय करने पर निर्णय लिया गया।

वहीं, गोवा भाजपा अध्यक्ष सदानंद शेट तनावड़े की ओर से दावा किया गया है कि जल्द ही कांग्रेस के आठ विधायक भाजपा में शामिल होंगे। इसमें कांग्रेस के कई बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं।

कांग्रेस के पास अभी 11 विधायक

40 सीटों वाली गोवा विधानसभा में वर्तमान में भाजपा के पास 20 विधायक हैं। वहीं कांग्रेस के पास 11 सीटें हैं। इसके अलावा महाराष्ट्रवादी गोमांतक के पास दो व गोवा फॉरवर्ड पार्टी की एक सीट है। वहीं अन्य के खाते में छह सीटें हैं। ऐसे में अगर कांग्रेस के आठ विधायक भाजपा में शामिल होते हैं तो कांग्रेस के पास विधानसभा में सिर्फ तीन सीटे ही बचेंगी। वहीं भाजपा की संख्या बढ़कर 28 हो जाएगी।

ये विधायक छोड़ सकते हैं कांग्रेस का साथ

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिगंबार कामत, माइकल लोबो, डी लोबो, राजेश फलदेसाई, केदार नायक, संकल्प अमोनकर, अलेक्सो सिकेरा और रुडॉल्फ फर्नांडिस कांग्रेस का दामन छोड़ सकते हैं। बुधवार को इन विधायकों ने गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से मुलाकात भी की। माना जा रहा है कि जल्द ही विधायकों की तरफ से भाजपा में शामिल होने की घोषणा की जा सकती है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

spot_imgspot_img