Sunday, February 8, 2026
- Advertisement -

शेयर बाजार में आई बड़ी गिरावट: सेंसेक्स 750 अंक टूटा, निफ्टी 17100 के नीचे

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट आई है। सोमवार को सेंसेक्स लगभग 750 अंक तक टूट गया है। वहीं, निफ्टी भी 200 अंक टूटकर 17090 के स्तर पर चला गया है। वहीं रुपया भी सोमवार को और कमजोर होते हुए 82.64 रुपये के अपने अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है।

सोमवार को बाजार में शुरुआती कारोबार में सेसेंक्स 767 अंकों की गिरावट के साथ 57424 अंकों पर खुला। वहीं, निफ्टी की शुरुआत 205 अंकों की गिरावट के साथ 17,103 के स्तर पर हुई। बाजार में बैंक, ऑटो और मेटल सेक्टर के शेयरों में कमजोरी देखने को मिली। सेंसेक्स बेंचमार्क में 30 के 30 शेयर शुरुआती कारोबार में लाल निशान में दिखे।

रुपया डॉलर के मुकाबले सोमवार को 32 पैसे और कमजोर हो गया और यह 82.32 के मुकाबले 82.64 रुपये के लेवल पर खुला।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi News: दिल्ली में दर्दनाक हादसा, 20 फीट गहरे गड्ढे में गिरकर युवक की मौत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: यह सिर्फ एक तस्वीर नहीं,...

Mathura Accident: मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर भयानक सड़क हादसा, छह यात्रियों की मौत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार...
spot_imgspot_img