जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: आज शुक्रवार को वेस्ट बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। सीएम के कालीकट स्थित आवास में एक युवक कार समेत घुस रहा था तभी मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों पर पड़ी और फौरन आरोपी युवक को दबोच लिया गया। इस घटना के बाद अफरा तफरी मच गई।
गिरफ्तार किए गए युवक का नाम नूर आलम बताया जा रहा है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां की जांच में पकड़े गए आरोपी युवक नूर आलम की कार से एक बंदूक, एक अदद चाकू और गांजा मिला है। घटना के वक्त सीएम ममता बनर्जी अपने आवास पर ही मौंजूद थीं।
कोलकाता पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल ने बताया कि आरोपी की कार पर पुलिस का स्टिकर लगा हुआ था। उसके पास बीएसएफ और दूसरी एजेंसियों के कई आईडी कार्ड भी मिले हैं। आरोपी का कहना था कि वह सीएम से मिलने आया था।
कमिश्नर ने कहा, ‘आरोपी बेतुकी बातें कर रहा था। यह एक गंभीर मुद्दा है। हम आरोपी का असली उद्देश्य पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। उसकी गाड़ी भी जब्त कर ली गई है।’