Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

लॉकडाउन पर बड़ी खबर: यूपी में अब केवल रविवार को रहेगी बंदी, जानिए और क्या हुआ बदलाव

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: यूपी में अब केवल रविवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी। शनिवार का लॉकडाउन अब खत्म होगा। बाजार सुबह 9 बजे से रात 9 बजे बजे तक खुलेंगे।

अभी तक शनिवार और रविवार को साप्ताहिक बंदी की जा रही थी। सरकार ने विकास की योजनाओं को रफ्तार देने के लिए यह फैसला किया गया है। यह आदेश इसी सप्ताह से लागू हो जाएगा।

अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने इसके निर्देश अफसरों को दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश में जो भी विकास की योजनाएं चल रही हैं उन्हें गति दी जाए।

इसके लिए कृषि उत्पादन आयुक्त, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त, अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और विभागाध्यक्ष अपने अधीनस्थ कार्यालयों का निरीक्षण करें।

मुख्यमंत्री ने सभी मंडलायुक्तों को निर्देश दिए हैं कि 50 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओ की समीक्षा करें। स्कूल, कॉलेज व कोचिंग संस्थान बंद रहेंगे, लेकिन 21 सितंबर से 50 फीसदी टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ को विद्यालय में बुलाया जा सकता है। इसके अलावा 21 सितंबर से शादी समारोह, अंत्योष्टि व अन्य धार्मिक, सामाजिक आयोजनों में 100 लोग शामिल हो सकेंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img

1 COMMENT

Comments are closed.