Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

20 को कांग्रेस पार्टी करेगी बड़ी जनसभा: हरेंद्र मलिक

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: पूर्व सांसद तथा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के सलाहकार हरेंद्र मलिक ने केंद्र सरकार पर किसानों के उत्पीडन का आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों के मुद्दे को लेकर कांग्रेस बीस फरवरी को बडी पंचायत का ऐलान करेगी। उन्होंने बताया कि इसका स्थान राजकीय इंटर कॉलेज मैदान या भौरा कलां कहां हो इसकी घोषणा प्रशासन की अनुमति के आधार पर की जाएगी।

हरेंद्र मलिक के आवास पर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सभा का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व विधायक पंकज मलिक, कांगे्रस जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा, शहर अध्यक्ष जुनैद रऊफ तथा अन्य तमाम लोगों ने अपने विचार रखे। हरेंद्र मलिक ने कहा कि कृषि कानूनों को लेकर किसानों की मांग को लेकर सरकार को अडियल रवैया छोडना होगा।

उन्होने कहा कि यह कानून लागू हुए तो किसान बंधुआ मजूदर बनकर रह जाएगा। हरेंद्र मलिक ने आरोप लगायाकि सरकार बडे पूंजी पतियों के हाथों में देश के किसानों के हितों को गिरवी रखने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ कांग्रेस बीस फरवरी को बडी सभा करेगी। इसके स्थान की घोषणा बाद में की जाएगी। राजकीय इंटर कॉलेज मैदान या फिर भौराकलां में कहीं भी यह आयोजन हो सकता है।

पूर्व विधायक पंकज मलिक ने कहा कि देश में हालात खराब हैं और सरकार किसानों की मांगों पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। इससे गुस्सा बढ रहा है। किसान इन कानूनों की वापसी के अलावा किसी आश्वासन पर उठने वाले नहीं हैं। इस मौके पर गुफरान काजमी, इंद्रवीर सिंह, यशपाल सिंह, राहुल भारद्वाज और सुशील झंझोट आदि सैंकडों की तादाद में लोग मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img