नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बिग बॉस सीजन 18 को शुरू हुए पूरे दो हफ्ते होने जा रहे हैं। वहीं, आज यानि 19 और 20 अक्टूबर को वीकएंड का वार होगा। वहीं, इस वार में फैंस सलमान खान के जुड़ने की उम्मीद लगा रहे हैं। जहां गुणरतन सदावर्ते के बाहर निकलने के बाद, रियलिटी शो से एक और प्रतियोगी के बाहर होने का समय आ गया है। घर से बेघर होने वाले सदस्य के नाम को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा जारी है। रिपोर्ट में कयास लगाए जा रहे हैं कि, इस वीक धाकड़ प्रतियोगी का पत्ता साफ होने जा रहा है।
वायरल भाभी होंगी बाहर?
दरअसल,रिपोर्ट्स के अनुसार, कंटेंट क्रिएटर हेमा शर्मा उर्फ वायरल भाभी कथित तौर पर ‘बिग बॉस 18’ से बाहर हो गई हैं। सोशल मीडिया पर हेमा शर्मा के ‘बिग बॉस 18’ से बाहर होने की अफवाहों का बाजार गर्म है। हेमा ने ‘बिग बॉस 18’ के अपने शुरुआती दिन साथी प्रतियोगी तजिंदर सिंह बग्गा के साथ जेल के अंदर बिताए। हालांकि, दर्शकों को उनके व्यक्तित्व के बारे में अधिक जानने से पहले ही कथित तौर पर उन्हें रियलिटी शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।
बता दें, हेमा शर्मा को नौ अन्य प्रतियोगियों के साथ बेघर होने के लिए नामांकित किया गया था। इस हफ्ते एलिमिनेशन के लिए तजिंदर सिंह बग्गा, मुस्कान बामने, रजत दलाल, अविनाश मिश्रा, चाहत पांडे, श्रुतिका, शिल्पा शिरोडकर, करण वीर मेहरा और एलिस कौशिक नॉमिनेट हुए थे।
भाईजान ने शो पर की वापसी
इस बीच, सलमान खान ने ‘बिग बॉस 18’ की शूटिंग फिर से शुरू कर दी है। मौत की धमकियों के बीच, बॉलीवुड सुपरस्टार काम की प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिए रियलिटी शो के साप्ताहिक शूट पर लौट आए। खान ने कथित तौर पर कड़ी सुरक्षा और 60 गार्डों के साथ ‘बीबी 18’ के वीकेंड का वार की शूटिंग की। सलमान खान का ‘वीकेंड का वार प्रोमो’ पहले ही रिलीज हो चुका है।

