नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। टीवी का सबसे चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ अपने नए ट्विस्ट और ड्रामा से लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इस हफ्ते के वीकेंड का वार में दर्शकों को बड़ा सरप्राइज देखने को मिला। इस बार पूरा घर नॉमिनेट हुआ था, सिर्फ तीन कंटेस्टेंट्स अभिषेक बजाज, अशनूर कौर और घर के कप्तान मृदुल तिवारी को छोड़कर। बाकी सभी प्रतिभागियों पर एविक्शन का खतरा मंडरा रहा था। अब इस हफ्ते के एविक्शन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि इस वीकेंड किसका पत्ता बिग बॉस 19 से साफ हो गया है।
प्रणित मोरे हुए घर से बेघर
इस बार नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में तान्या मित्तल, नीलम गिरी, अमाल मलिक, माल्ती चाहर, कुनिका सदानंद, फरहाना भट्ट, गौरव खन्ना, शहबाज बदेशा और प्रणित मोरे थे। इन्हीं लोगों मे से कोई घर से बेघर होने वाला था। बिग बॉस के लाइव अपडेट्स देने वाले पेज लाइव फीड अपडेट्स की मानें तो प्रणित मोरे को घर से बेघर कर दिया गया है हालांकि वो सीधे अपने घर नहीं बल्कि सीक्रेट रूम में गए हैं। जी हां, एक बार फिर से सीक्रेट रूम को खेल में लाया गया है और फरहाना और नेहल के बाद अब प्रणित को भी सीक्रेट रूम में भेजा गया है।
प्रणित मोरे के बारे में
प्रणित मोरे शुरू से ही बिग बॉस में अपने रोस्टिंग को लेकर चर्चा में रहे हैं। उन्होंने हमेशा अपनी राय बिना चिल्लाए लोगों के सामने रखी है। मगर बीते दिनों फरहाना भट्ट के साथ बातचीत के बाद ऐसा माना जा रहा था कि वह ओवर-कॉन्फिडेंट हो गए हैं। दरअसल, फरहाना के साथ बहस में बार-बार प्रणित उनकी कम फैन-फॉलोइंग का ताना मार रहे थे और यह जता रहे थे कि वह उनसे पहले बाहर होंगी। जिसने-जिसने कहा कि प्रणित बाहर होंगे, वो खुद चले गए। हालांकि इसके बाद सीक्रेट रूम में भेजकर उन्हें बिग बॉस के मेकर्स ने एक और चांस दिया है।

