Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

बिहार चुनाव 2020: महंगाई पहले डायन थी और आज क्या भौजाई है: तेजस्वी यादव

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बिहार में दूसरे चरण के मतदान के लिए सभी पार्टियां प्रचार में पूरी ताकत झोंक रही हैं। नेता जहां एक तरफ ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ एक-दूसरे पर जमकर आरोप भी लगा रहे हैं।

इसी बीच भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति जिसे मुद्दों की समझ नहीं है, जिसने 10वीं कक्षा भी पास नहीं की वो एक योग्य इंजीनियर, नीतीश कुमार की आलोचना कर रहा है।

इसके अलावा लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपने जन्मदिन के मौके पर पटना के पटन देवी मंदिर में पूजा की। दूसरी तरफ तेजस्वी यादव ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा वालों के लिए पहले महंगाई डायन थी, अब भौजाई है।

तेजस्वी यादव ने महंगाई को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, ‘महंगाई ने आम आदमी का जीना मुहाल कर दिया है। प्याज ने शतक लगा दिया है। भाजपा वालों के लिए पहले महंगाई डायन थी, अब भौजाई है।

डबल इंजन सरकार महंगाई, बेरोजगारी और गरीबी पर विमर्श ही नहीं करना चाहती। तेघड़ा विधानसभा में सीपीआई के महागठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में उमड़ा जनसैलाब।’

केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा, ‘एक व्यक्ति जिसे मुद्दों की समझ नहीं है, जिसने 10वीं कक्षा भी पास नहीं की वो एक योग्य इंजीनियर, नीतीश कुमार की आलोचना कर रहा है। वह कैबिनेट की स्पेलिंग भी नहीं लिख सकते।

उनके पिता की पहली कैबिनेट के फैसले में वादा किया गया था कि एक लाख नौकरियां दी जाएंगी, लेकिन उन्होंने उनसे पैसे वसूले और नौकरियों के लिए आवेदन अभी भी कूड़ेदान में पड़े हुए हैं।

‘ उन्होंने राजद और कांग्रेस के गठबंधन को पप्पू और गप्पू करार दिया। उन्होंने कहा,’कांग्रेस-राजद गठबंधन के लोग गप्पू हैं और पप्पू केवल लप्पू देंगे यानी झूठे लंबे वादे कर रहे हैं। लोगों को जागरूक होना चाहिए।’

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img