Wednesday, February 11, 2026
- Advertisement -

कभी भी पलट सकती है बिहार चुनाव की बाजी, जानिए इसकी असली वजह ?

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बिहार में सुबह 8 बजे शुरू हुई मतों की गिनती लगातार जारी है। मतगणना के ताजा रुझान राज्य में फिर से नीतीश सरकार की वापसी करवाते नजर आ रहे हैं। लेकिन यह फिलहाल रुझान हैं। मतगणना शुरू हुई थी तो महागठबंधन ने बड़ी बढ़त बनाई थी लेकिन कुछ घंटों बाद ही स्थिति बदल गई। ऐसे ट्विस्ट फिर से भी देखने को मिल सकता है।

एक बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक 166 सीटों पर वोटों का अंतर 5000 से कम था। जबकि 123 सीटों पर मतों का अंतर 3000 से कम है। 80 सीटों पर यह आंकड़ा 2000 से भी कम है। 49 सीटों पर मतों का ये अंतर 1000 से भी कम है। 500 वोट से कम मतों के अंतर वाली 20 सीटें हैं जबकि 7 सीटें ऐसी हैं जहां वोटों का मार्जिन 200 से कम है। जाहिर है कि ये सीटें कभी भी रुझान बदल सकती हैं।

चुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक इस बार रुझानों और परिणामों में थोड़ी देरी हो सकती है क्योंकि कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए मतदान केंद्रों की संख्या इस बार 72,723 से बढ़ाकर 1,06,515 की गई थी। पोलिंग बूथ में 46.5 प्रतिशत की वृद्धि, कोरोना महामारी के मद्देनजर सोशल डिस्टेंसिंग के उपायों का पालन सुनिश्चित करने के लिए किया गया था।

बिहार की 243 विधानसभा सीटों के शुरुआती रुझानों में एनडीए की सरकार बनती नजर आ रही है। ताजा जानकारी के मुताबिक एनडीए 127 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि महागठबंधन ने 103 सीटों पर बढ़त बना रखी है। बीजेपी राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर है। बीजेपी फिलहाल 73 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि आरजेडी दूसरी बड़ी पार्टी है। आरजेडी फिलहाल 64 सीटों पर आगे चल रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Budget 2026: योगी सरकार का बजट, 10 लाख रोजगार और लड़कियों के लिए 1 लाख रुपये सहायता

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार...

राष्ट्रगीत के गायन के दौरान खड़ा रहना अनिवार्य, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने राष्ट्रगीत ‘वंदे...

UP: 9.12 लाख करोड़ का बजट पेश, 6 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर लाने का दावा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा...
spot_imgspot_img