Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

बिहार की राजनीति गरमाई

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बिहार की राजनीति में नेताओं का एक-दूसरे पर जुबानी हमला काफी देखा-सुना जाता रहा है। मजेदार बात यह है कि शब्दबाणों का यह सिलसिला नेताओं से होता हुआ उनकी अगली पीढ़ी तक पहुंच गया है।

मामला है लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी और जीतनराम मांझी की बहू दीपा मांझी के बीच सोशल मीडिया पर हुई कहासुनी का। जहां रोहिणी ने बिहार सीएम नीतीश कुमार पर राज्य को कलंकित करने का आरोप लगाया, तो वहीं दीपा ने उन्हें ‘लबरी’ करार दे दिया।

लालू की बेटी ने नीतीश कुमार पर बोला था हमला

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने 8 नवंबर को ट्वीट में नीतीश कुमार को आड़े हाथों लिया था। उन्होंने कहा था, “जन नेता लालू जी के दामन पर दाग लगा कर सत्ता की कुर्सी, जिसने पाई है वर्षों सत्ता में रहने के बावजूद भी..दर्जनों घोटाले का अंजाम देकर, बिहार को फिसड्डी राज्य बना कर, बेशर्मी की चादर ओढ़ कर, दलालों की फौज बनाकर, खुद के गुणगान में ही बिहार के गौरवशाली इतिहास को कलंकित करने में लगा है।”

क्या बोलीं दीपा मांझी?

रोहिणी आचार्य के इस पोस्ट पर जीतनराम मांझी की बहू दीपा मांझी भड़क गईं। उन्होंने ठेठ अंदाज में ट्वीट कर कहा, “अरे हमर सिंगापुरिया महारानी। लालू चाचा के दामन पर दाग कोई नहीं लगाया है।

गाय गेरू के चारा चोरी में शिवानंद तिवारी चाचा की कृपा से उनको कोर्ट सजा दिया है। अब सजायाफ्ता तोहरा जन नेता लग रहे हैं तो एकरा से बड दलाली का होगा। ‘लबरी’।” बिहारी में लबरी शब्द का अर्थ है- ज्यादा बोलने या झूठ बोलने वाला।

लालू ने इस्तेमाल किया था ‘भकचोन्हर’

बिहार की राजनीति में नेताओं के बीच इस तरह के शब्द बाण लगातार चलते रहे हैं। हाल ही में लालू ने बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास के लिए भकचोन्हर शब्द का प्रयोग किया था।

इसे लेकर लालू के विरोधियों ने उन्हें घेरने की जबरदस्त कोशिश की और कहा कि उन्होंने भक्त चरण दास के लिए अपशब्द कहे हैं। हालांकि, लालू ने अपने बचाव में कहा कि इस शब्द का बिहार में अर्थ होता है बुड़बक यानी ‘नासमझ’।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img