Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

बिहार की बेटी को कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि

  • एनएसयूआई ने दोषियों को फांसी दिए जाने की मांग की

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: बिहार में पिछले दिनों छेड़खानी का विरोध करने पर एक 20 वर्षीय युवती को जिंदा जला कर मार दिए जाने के विरोध में देर शाम एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने दोषियों को फांसी की मांग करते हुए कैंडल मार्च निकालकर मृतका को श्रद्धांजलि दी। बिहार राज्य के वैशाली में करीब एक पखवाड़ा पूर्व छेड़खानी का विरोध करने पर एक 20 वर्षीय युवती को दरिंदों ने जिंदा जला दिया था।

युवती की इलाज के दौरान दो दिन पहले मौत हो गई। वहीं बिहार में ज्योति के साथ हुई दरिंदगी के विरोध में मंगलवार की शाम कैराना स्थित एनएसयूआई के जिला कार्यालय पर बिहार की पीड़ित युवती को कैंडल जलाकर कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी। इस दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ता अपने हाथों में कैंडल के साथ पीड़ित परिवार को न्याय दो, दोषियों को फांसी दो, पीड़िता को न्याय दो, बेटियों को पूर्ण सुरक्षा कब ?

बेटियों के साथ अन्याय कब तक? जैसी तख्तियां लिए हुए थे। नेशनल स्टूडेंट यूनियन आफ इंडिया के जिला प्रभारी शमून उस्मानी ने बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए इस घटना की निंदा की और दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान शेरम अंसारी, फरमान सिद्दीकी, सलमान राही, कुर्रत मेहंदी, एहरार अंसारी, आशु, शान आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...

क्या ऊर्जा संकट से होगा तख्ता पलट?

आगामी कुछ दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा होने...

गंगा की कब ली जाएगी सुध?

हाल में अपनी सरकारों, सेठों और समाज में बहुतायत...

Saharanpur News: सहारनपुर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 695 ग्राम चरस बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश...

Saharanpur News: त्योहारों को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, सीमाओं से लेकर बाजारों तक कड़ी निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में...
spot_imgspot_img