जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: जनपद के गांव खारी में एक कब्रिस्तान में क्रब से शव निकालकर गर्दन काट डाली। इससे परिजनों व ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आनन फानन में कब्र को मिट्टी से ढका गया। इसके बाद जांच शुरू हो गई। मौके से अगरबत्ती का पैकेट, लौकी और एक इत्र की शीशी भी बरामद की गई। इस मामले में तंत्र क्रिया होने के कयास लगाए जा रहे हैं। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
अधिक जानकारी हेतु पढ़ें दैनिक जनवाणी

