जनवाणी संवाददाता |
धामपुर: पूर्व ब्लाक प्रमुख (अल्हैपुर) श्रीमती मालती चौहान (आयु 81वर्ष) पत्नि इंजीनियर जगदीशचन्द चौहान का रविवार की सुबह 7 बजे हार्ट अटैक के चलते आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही नगर व क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी।
निधन की सूचना मिलते ही स्थानीय मौहल्ला पहाड़ी दरवाजा स्थित आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा। स्वर्गीय मालती चौहान के सुपुत्र धामपुर डिग्री कालेज के चेयरमैन राजीव चौहान ने बताया कि कल 14 अक्टूबर को हरिद्वार में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
पूरी खबर पढ़ने के लिए पढ़ें दैनिक जनवाणी

