Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

कैदारनाथ से लौट रहे बाइक युवक से बाइक-नगदी लूट से हड़कंप

एएसपी पुलिस बल के साथ रात में ही घटनास्थल पर पहुंचे

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: हाइवे पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने कैदारनाथ से घर लौट रहे हरियाणा के युवक से 11 हजार रुपये की नकदी, बाइक व सोने की अंगूठी लूट ली। घटना से पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना पर एएसपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी की। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग अभियान चलाया लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका।
हरियाणा राज्य के पानीपत के मोहल्ला तहसील कैंप निवासी अमन शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे अपनी पल्सर बाइक से उत्तराखंड के कैदारनाथ से घर लौट रहा था।

जब वह पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर स्थित कैराना में कंडेला मोड के निकट पहुंचा। तभी एक अपाचे बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उसकी बाइक में टक्कर मारकर गिरा दिया। इसके बाद बदमाशों ने उससे 11 हजार रुपये की नकदी, सोने की अंगूठी व बाइक लूट ली। घटना को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए। बाद में पीड़ित ने घटना की सूचना डायल-112 पर दी, जिस पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सीओ बिजेंद्र सिंह भड़ाना व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल कपरवान भारी पुलिस बल के साथ में मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका।

उधर एएसपी ओपी सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे तथा क्राइम सीन का निरीक्षण किया। उन्होंने जानकारी लेते हुए पुलिस को यथाशीघ्र घटना के राजफाश के निर्देश दिए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल कपरवान ने बताया कि पीड़ित की ओर से अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img