जनवाणी संवाददाता |
नूरपूर: बिजनोर मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई तथा एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। गुरुवार की सुबह बिजनौर मार्ग पर ईदगाह के सामने अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार 27 वर्षोय अरशद निवासी मौहल्ला तोपखाना रामपुर की मौके पर ही मौत हो गयी।
बाइक पर पीछे बैठा रामपुर के थाना क्षेत्र भोट के गांव मजरा निवासी 22 वर्षोय अनीस गम्भीर रूप से घायल होगया।सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना परिजनों को दे दी है।परिजनों के अनुसार दोनों युवक रामपुर से हिमाचल प्रदेश जा रहे थे जहां वे फर्नीचर का काम करते थे।

