- मारुति कार के शोरूम में टीम लीडर के पद था युवक
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: शहर में कैराना रोड पर गगन गार्डन के सामने अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने भी घटना की जानकारी ली। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
शामली शहर के पंजाबी कॉलोनी निवासी तरुण तनेजा शामली में ही मारुति कार के शोरूम में टीम लीडर के पद पर कार्यरत था। शनिवार की दोपहर में तरुण बाइक से अपने घर खाना खाने जा रहा था। जैसे ही बाइक सवार तरुण शहर में कैराना रोड पर गगन गार्डन के पास पहुंचा तो अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को चपेट में लेते हुए कुचल दिया जिसमें वह गंभीर घायल हो गया।
राहगीरों ने तत्काल ही घायल को शामली सीएचसी में पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना पर पुलिस और परिजन भी अस्पताल पहुंचे। शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। तरुण भाजपा शामली में बूथ संख्या 77 के बूथ अध्यक्ष भी थे।

