- औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में खाना देने जा रहे थे चाचा-भतीजा
जनवाणी संवाददाता |
बागपत: शुक्रवार को अपराह्न करीब तीन बजे दिल्ली-सहारनपुर हाईवे कोतवाली क्षेत्र में गांव सिसाना में तेज गति से आ रही एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ह एक बाइक में टक्कर मार दी । टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक बाइक सवार उछलकर आगे खड़ी एक बीएसएन एल की गाड़ी में जा गिरा जबकि दूसरा सड़क किनारे नाले में जाकर गिरा। दोनों घायलों को कार चालक ने बीएसएनएल कर्मचारियों की मद्द से जिला अस्पताल ले गया। जहां पर एक घायल की मौत हो गई। दूसरे को गंभीर हालत में हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
कोतवाली क्षेत्र गांव दुड़भा निवासी सत्यपाल का साला औद्योगिक क्षेत्र
स्थित एक फैक्ट्री में कार्य करता है। शुक्रवार को अपराह्न करीब तीन बजे वह अपने भतीजे मनोज के साथ बाइक से अपने साले का खाना लेकर फैक्ट्री जा रहा था। जब वह दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गांव सिसाना में पहुंचे तो किसी कारण से बाइक रोक कर सड़क किनारे खड़े हो गए। इस दौरान बागपत की तरफ से तेज गति से जा रही एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी बाइक से जा टकराई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखचे उड़ गए और एक बाइक सवार उछलकर आगे खड़क बीएसएनएल की गाड़ी में गिरा तथा दूसरा सड़क किनारे बनें नाले में जाकर गिरा। बाइक में टक्कर लगने के बाद कार आगे खड़ी बीएसएनएल की गाड़ी से जा टकराई। जिससे बीएसएनएल की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। कार चालक बीएसएनएल कर्मचारियों की मद्द से गाड़ी में डालकर घायलों को जिला अस्पताल ले गया।
जहां पर उपचार के दौरान सत्यपाल की मौत हो गई जबकि मनोज को गंभीर हालत में हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है। कार चालक का नाम मनीष बताया गया है द्ध वह बड़ौत के रहने वाला है और ज्वैलर्स का कार्य करता है। युवक की मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया । सूचना मिलने के बाद पुलिस भी अस्पताल पहुंची और घटना की जानकारी लेकर शव को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कार के ब्रेक न लगने से हुई दुर्घटना
कार चालक ने बताया कि वह शुक्रवार को किसी कार्य से बागपत आया था। काम समाप्त होने के बाद वह वापस बड़ौत जा रहा था। गांव सिसाना में रोड टूटी होने के कारण जब उसने कार के ब्रेक लगाने का प्रयास किया तो ब्रेक नहीं लगे और कार अनियंत्रित होकर बाइक से टकराने के बाद आगे खड़ी बह बीएसएनएल की गाड़ी से जा टकराई।

