Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

बाइपास पर डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार की मौत

जनवाणी संवाददाता |

शामली: सदर शहर कोतवाली क्षेत्र के बलवा बाईपास के निकट डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने युवक को शामली सीएचसी में पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

जनपद मुजफ्फरनगर के थाना नई मंडी क्षेऋ के अलमासपुर निवासी गौरव गुरुवार की अलसुबह अपनी बाइक से किसी कार्य से शामली की तरफ आ रहा था। बताते हैं कि बलवा बाईपास के निकट डिवाइडर से टकराकर गौरव सडक पर गिरकर गंभीर घायल हो गया।

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गौरव को शामली सीएचसी में पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन अस्पताल में पहुंचे और शव देखकर उनमें कोहराम मच गया।

परिजनों ने अस्पताल में सही उपचार नहीं दिए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया। पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत किया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...

UP: यूपी के उन्नाव में भीषण सड़क दुर्घटना, 31 यात्री घायल, तीन की मौत

जनवाणी ब्यूरो । यूपी: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात...
spot_imgspot_img