जनवाणी संवाददाता |
मंडावली: देहरादून-नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मंडावली थाना क्षेत्र के गांव मझाड़ी भट्टे के पास तेज रफ्तार डंपर ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार साजिया (22 वर्ष) पत्नी अब्दुल कयूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे जाहिद अली (35 वर्ष) पुत्र अब्दुल हमीद, राशिया (25 वर्ष) पत्नी जाहिद अली, रशीदा (10 वर्ष) पुत्री अब्दुल कयूम, आयत (चार वर्ष) पुत्री जाहिद अली गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर चीख पुकार मचने पर वहां पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।

